देर रात गृह भेदन व महिला से बदसलूकी करने के मामले में ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह को मिली जमानत… लेकिन फरार नामजद आरोपियों की बढ़ सकती है मुश्किलें.. जमानत पर सुनवाई के दौरान जज ने साफ तौर पर कहा कि फरार आरोपी शहर के निगरानी शुदा गुंडे..पुलिस विवेचना में सामने आ सकते है और भी आरोपियों के नाम..

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल अपार्टमेंट में रहने वाली महिला के घर देर रात 11 बजे जबरन दरवाजा तोड़कर घुसने और उसके मासूम बच्चों की मौजूदगी में पीड़िता के साथ गाली गलौच, हुज्जतबाजी और बदसलूकी करने के मामले में कल 7 अक्टूबर की दोपहर सेशन कोर्ट में जमानत अपील पर सुनवाई करते हुए विद्वान न्यायधीश जितेंद्र ठाकुर द्वारा मुख्य आरोपी अनुज सिंह को सशर्त जमानत दे दी गई है हालांकि इस दौरान विद्वान न्यायधीश ने साफ तौर पर कहा कि आपके साथ घटना को अंजाम देने पहुंचे दोनों नामजद आरोपी शहर के निगरानी शुदा गुंडे है।
सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान आवेदक प्रार्थिया और उनकी औपचारिक आपत्ति अपरिहार्य कारणों से नही लग पाई, जिसका प्रत्यक्ष लाभ मामले के मुख्य आरोपी अनुज सिंह निवासी क्रिस्टल ग्रीन कॉलोनी को मिला। वही इस मामले ने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान पीड़िता के पति ने स्पष्ट तौर पर कहा कि घटना के दौरान वे दूसरे शहर में थे और आने के बाद उन्हें आसपास रहने वाले लोगों से यह भी जानकारी मिली है कि घटना को अंजाम देने मुख्य आरोपी अनुज सिंह और दो अन्य नामजद आरोपियों के अलावा करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग मौके पर पहुंचे थे जो वारदात के दौरान उनकी बिल्डिंग के नीचे अपनी तीन से चार , अलग अलग चार पहिया वाहनों में मौजूद थे जिसका खुलासा मामले में चल रही पुलिस विवेचना से जरूर होगा, बशर्ते इस मामले में आला अफसरों के मार्गदर्शन में निष्पक्ष पुलिसिया जांच सुनिश्चित हो।





