DSR रायगढ़ पुलिसब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की सट्टा पर एक और बड़ी कार्रवाई : सट्टा लिखते महिला आरोपी गिरफ्तार..37,500 रुपये नगद व मोबाइल जब्त , आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा पर.. सट्टा खाईवाल हुए भूमिगत , एसएसपी शशिमोहन की दो टूक.. अवैध धंधा छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटे.. अन्यथा कड़ी कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें..

रायगढ़, 4 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी है। जारी अभियान के बीच बड़े सटोरी अब भूमिगत होने लगे हैं । इसी क्रम में कल दिनांक 03.02.2026 को थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब एवं सट्टा के विरुद्ध बड़ी रेड कार्रवाई की गई।

         पुलिस ने ग्राम अमलीभौना इंदिरा आवास में दबिश देकर सट्टा पट्टी लिख रही महिला रूपा लहरे पति राजू लहरे उम्र 38 वर्ष निवासी अमलीभौना इंदिरा आवास थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने 5 प्रतिशत कमीशन पर कागज पर सट्टा पट्टी लिखने तथा मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रुपये-पैसों का दांव लगवाना स्वीकार किया।

      आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, रियलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, सट्टा में प्रयुक्त नगद रकम 37,500 रुपये तथा एक चालू डॉट पेन जप्त किया गया है। आरोपी महिला के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 36/2025 धारा 06(ए), 7 छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

        इस सट्टा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के साथ प्रधान आरक्षक क्लोस्टिका खरे, शिव वर्मा तथा आरक्षक धनेश्वर उरांव, शशिभूषण साहू एवं जितेश्वर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

        नवनियुक्त एसएसपी शशशि मोहन सिंह ने सट्टा पट्टी लिखने वालों और खाईवालों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि “वे अवैध कारोबार को तत्काल बंद कर समाज की मुख्य धारा में लौटें। रायगढ़ पुलिस जुआ-सट्टा, अवैध शराब जैसी सामाजिक बुराइयों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।”

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!