ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा : शातिर खाईवाल मन्नू इस 🆔 Allpanel###h.com से ऑपरेट कर रहा है T 20 वर्ल्ड कप का खेला…महादेव बुक्स” वाला सोनू भी साइबर पुलिस की रडार में….

खबर अपडेट
इन दिनों प्रदेश में राजधानी रायपुर और कवर्धा में क्रिकेट सट्टा खाईवालों पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद अब रायगढ़ पुलिस भी स्थानीय खाईवालों पर अपनी नकेल कसने की पूरी तैयारी में है जिसके लिए नवपदस्थ SSP शशिमोहन सिंह की मॉनिटरिंग में लोकल साइबर सेल हेड और उनकी पूरी एक्सपर्ट टीम हाई अलर्ट मोड पर आ गई है । इस बीच सूत्रों से एक बड़ी जानकारी मिल रही है कि पेशेवर क्रिकेट सट्टा खाईवाल मन्नू उर्फ एजाज ने बीते सोमवार से अगले सोमवार तक के लिए एक नई 🆔 बनाई है जिससे पूरे सट्टा खाईवाली का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है जिसमें शहर के कुछ सफेदपोश युवक भी दांव खेल रहे है।
माना जा रहा है कि इस 🆔 के जरिये अब रायगढ़ पुलिस मन्नू के अवैध सट्टा नेटवर्क को धराशाई कर सकती है।
महादेव बुक्स वाला सोनू भी पुलिस के रडार में ..
रायगढ़। दो दिन पहले राजधानी रायपुर से ऑपरेट होने वाले बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के कवर्धा रैकेट पर बड़ी कार्यवाही होने के बाद किंग्डम बुक डॉट कॉम के नाम पर चल रहे बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो इस कार्यवाही में करोड़ो रुपये के अवैध लेन देन का ब्यौरा मिला है। आरोपी राजा उर्फ सतप्रीत सिंह खुराना निवासी कवर्धा की गिरफ्तारी हुई है जो इस किंग्डम बुक डॉट कॉम ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेला रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी राजा के मोबाईल जांच में 91 लाख रुपये से ज्यादा के लेन देन का हिसाब मिला है। अकेले कवर्धा में इस नेटवर्क की 70 से 75 आईडी सक्रिय थी और इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड रायपुर निवासी अनीश खान है जो डिजिटली रायपुर से ही पूरे नेटवर्क को कमांड करता था फिलहाल अनीश खान फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
वही क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर हुई इस बड़ी कार्यवाही से रायगढ़ शहर में क्रिकेट सट्टा खाईवाल भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं और सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो राजधानी रायपुर, कोलकाता और दुबई से नेटवर्क को ऑपरेट करते समय भी खासी सावधानी बरत रहे है। वर्तमान में टी 20 वर्ल्ड कप गतिमान है और रोजाना दो से तीन लीग मैच खेले जा रहे हैं जिसमें सबसे बड़ा नेटवर्क संचालित करने वाले मन्नू “एजाज़” और महादेव बुक्स वाले “सोनू” और डी-मेन के जोरदार तरीके से सक्रिय होने की खबर है। माना जा रहा है कि रायपुर कवर्धा नेटवर्क की तर्ज पर रायगढ़ से संचालित होने वाला ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क में संलिप्त रहने वाले ज्यादातर खाईवाल इंटरनेट कॉलिंग से ही आपस में एक दूसरे से संपर्क करते है संभवतः यही वजह है कि साइबर सेल के रडार से इनका नेटवर्क अब तक बाहर है। वही शहर से एक नए खिलाड़ी आरिफ की भी एंट्री की चर्चा जोरों पर है जिसका नेटवर्क महाराष्ट्र के नागपुर से कनेक्टेड है जो पूर्व में एक राजनीतिक पार्टी का युवा कार्यकर्ता रह चुका है।









