रायगढ़ – भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में सीएम भूपेश बघेल के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान ऐसा क्या हुआ कि टीआई भी लातों से मारने लगें सीएम के पुतले को…

रायगढ़ – आज सुबह उस वक्त नज़ारा हास्यास्पद हो गया जब रायगढ़ शहर भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में भाजयुमों कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं द्वारा जूटमिल क्षेत्र के विश्वासगढ़ चर्च के पास प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल पुतला दहन के कार्यक्रम रखा गया था इस दौरान जैसे ही वहाँ मौजूद भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने सीएम के पुतले में आग लगाई तो वहाँ मौजूद नगर कोतवाल मनीष नागर भी भाजयुमों कार्यकर्ताओं के साथ सीएम भूपेश बघेल के जलते हुए पुतले को अपने लातों से मारने लगें। इस नज़ारे को देख वहाँ मौजूद जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल व जिला उपाध्यक्ष बब्बल पाण्डेय सहित हर कोई हंसने लगा।
देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो 👆
इस दौरान जैसे ही उन्हें अपने अति उत्साह में किये गए कृत्य का अहसास हुआ वो एकदम से पीछे हट गए। हालांकि वीडियो देखकर समझ आ रहा है कि नगर कोतवाल मनीष नागर ऐसा पुतले में लगी आग को बुझाने के लिए कर रहे थे लेकिन उनके अजीबोगरीब अंदाज़ को देख एकबारगी तो हर कोई उन पर हंसने ही लगा था।
बता दें कि आज रायगढ़ भाजपा के अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार पर अनुसूचित जातियों व अनुसूचित जनजातियों के लोगों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व गृहमंत्री का पुतला दहन किया जा रहा था। इस दौरान जूटमिल भाजपा मंडल के महामंत्री मुक्तिनाथ बबुआ, भाजयुमों जूटमिल मंडल अध्यक्ष शैलेश माली, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान , रामजाने भारद्वाज सहित दर्जनों भाजयुमों कार्यकर्ता मौजूद थे।