विश्व के 6 देशों से चयनित 40 अफसरों की सूची में रायगढ के पूर्व एसपी संतोष सिंह भी शामिल…युवा आईपीएस संतोष सिंह का इंटरनेशनल पुलिसिंग संस्था से पुरुस्कार हासिल करना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय….

छत्तीसगढ़ के युवा आईपीएस संतोष सिंह का चयन
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय पुलिसिंग संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस (आईएसीपी) ने “आईएसीपी अवार्ड 2021” के लिए किया है। इस सम्मान में विश्व के 6 देशों से चयनित 40 पुलिस अफसरो में संतोष सिंह शामिल है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार हासिल करना हर छत्तीसगड़िया के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। पुलिस पर कार्य का सबसे अधिक दबाव रहता है। दबाव में या तो लोग बिखर जाते है या फिर निखर जाते है। संतोष सिंह का व्यक्तित्व निखर कर सामने आया। कोरोना संकट के दौरान अपनी विनम्र कार्यशैली की वजह से पूरे रायगढ़ जिले वासियों के दिल मे स्थान बना लिया।

एक रक्षा सूत्र मास्क का अभियान के तहत उंन्होने पूरे जिले के अनुमानित 13 लाख मास्क वितरित करवाये इस उपलब्धि ने भी रिकार्ड स्थापित किया। पुलिस विपक्ष के निशाने पर रहती है लेकिन पहली बार उनके कार्यो की सराहना सामाजिक स्तर पर भी हुई।अपनी मीठी यादों को छोड़कर कोरिया गए सन्तोष सिंह की शानदार पुलिसिंग व अच्छे कार्यों के आकलन के आधार पर यह अवार्ड दिया जा रहा है।

विश्व के 40 वर्ष से कम आयु के ऐसे पुलिस अधिकारी जिन्होंने बेहतर नेतृत्व क्षमता के साथ पुलिसिंग कार्यों में नये प्रयोगों एवं अच्छे कार्यों से परिवर्तन लाने का प्रयास किया है l विश्व के 6 देशों मे संयुक्त राज्य अमेरिका, यूएई, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया और भारत में निवासरत 40 पुलिस अधिकारियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। द आईएसीपी प्रतिवर्ष इस एवार्ड की घोषणा सितंबर माह में अपने वार्षिक समारोह के दौरान करता और आगामी वर्ष मुख्यालय टेक्सास में समारोह के दौरान निर्धारित पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करता है l
अक्टूबर 2022 में टेक्सास, अमेरिका में यह अवार्ड लेने संतोष सिंग भारत व छग का प्रतिनिधित्व करेंगे