प्रेस-विज्ञप्तिरायगढ़

रायगढ़ – भाजपा पार्षद दल ने की नव-नियुक्त आयुक्त से सौजन्य मुलाकात…मिलकर दी बधाई और बुनियादी समस्याओं से कराया अवगत…

रायगढ – भाजपा पार्षद दल ने आज नवपदस्थ निगम आयुक्त से सौजन्य मुलाकात करते हुए बधाई दी और बतौर विपक्ष शहर विकास के लिए कदम ताल का वादा किया। इस मुलाकात के सिलसिले में भाजपा नेत्री निगम नेता प्रतिपक्ष पूनम सोंलकी ने मीडिया से चर्चा के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पांडेय उप नेता प्रतिपक्ष शीनू राव से रायशुमारी करने के बाद सचेतक अशोक यादव शैल कौशलेश मिश्र ईश कृपा तिर्की ,सुमित्रा खोलू सारथी,पुष्पा निरंजन साहू सरिता महेश शुक्ला,रिमझिम मुक्तिनाथ, रूपचंद पटेल ,नारायण पटेल पदुम लाल प्रजा महेश कंकरवाल सोमेश साहू की मौजूदगी में नवपदस्थ आयुक्त एस जयवर्धन से सौजन्य मुलाकात की।

पूनम सोलंकी ने विभिन्न वार्डो की बुनियादी समस्याओ से अवगत कराते हुए संधारण मद से होने वाले निर्माण कार्यो में भेदभाव का आरोप लगाया l सत्ता धारी दल से जुड़े पार्षदो के वार्ड में इस मद से मनमाने कार्य स्वीकृत किये जा रहे है जबकि भाजपा पार्षद वाले वार्डो में केवल चार कार्यो की स्वीकृति दी जा रही है l इस तरह का भेदभाव स्वीकार्य नही होगा। भाजपा नेत्री ने इसे ओछी राजनीति करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता किसी भी दल को वोट दे लेकिन जीत के बाद पार्टी विशेष का जनप्रतिनिधि नही होता अपितु पूरे वार्ड की जनता का जनप्रतिनिधि होता है।

निगम में ऐसी परंपरा की शुरुवात से भेदभाव की राजनीति की बुनियाद मजबूत होगी और आम जनता के मध्य स्वस्थ राजनीति का संदेश नही जाएगा। सचेतक अशोक यादव ने साफ सफाई की व्यवस्था को थूक पालिस करार देते हुए कहा कि सफाई अभियान फ़ोटो खींचाउ अभियान बन कर रह गया। वही पार्षद नारायण पटेल ने जल आवर्धन योजना से जुड़ी समस्याओ के बारे में अवगत कराया। पार्षद रूप चंद पटेल ने जर्जर भवन की समस्याओं से अवगत कराया। पार्षद पुष्पा निरंजन साहू ने बताया कि संधारण मद से केवल एक ही कार्य स्वीकृत हुआ है जबकि बहुत से कार्य शेष है l पार्षद पदुम लाल प्रजा ने कहा नाली निर्माण का कार्य लंबित है इस वजह से वार्ड वासियो को परेशानी हो रही है l नेता प्रतिपक्ष पूनम ने कहा कि भाजपा नगर विकास के कार्यो में बाधा नही बनेगी वही गलत का विरोध करने से भी नही चुकेगी।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!