सांसद गोमती साय व भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला की पहल से जनहित में 24×7 उपलब्ध रहने वाले एम्बुलेंस-सेवा की हुई शुरुआत..मेंटेनेंस का पूरा खर्च वहन करेगी स्थानीय भाजपा

फरसाबहार (जशपुर) – सांसद श्रीमती गोमती साय एवं जिला जशपुर भाजपा संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला के द्वारा विशेष निधि से आम जनता की सेवा के लिए खरीदे गए एंबुलेंस को कल जशपुर जिला भाजपा को सौंप दिया गया है। इस अवसर पर सांसद श्रीमती गोमती साय ने बताया कि एंबुलेंस 24 घंटें जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके मेन्टेनेंस का पूरा खर्च स्थानीय भाजपा द्वारा वहन किया जाएगा। जरूरतमंद लोग इस सेवा का लाभ लेने के लिए भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान वहाँ मौजूद प्रदेश नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सांसद श्रीमती गोमती साय और जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला की पहल पर शुरू हुई एंबुलेंस सेवा का प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा की एक मिसाल पेश की है।

इस दौरान प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिलाध्यक्ष रोहित साय, वरिष्ठ नेता निरंजन साय, रायमुनि भगत, रीना बरला, उमा देवी, तपकरा मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, पंडरीपानी मंडल अध्यक्ष देवशरण साय, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सत्यम सिंह, तपकरा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश फेंटा चौधरी, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भगत, महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भारत सिंह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन शर्मा, अरुण कातोरे, पवन शर्मा, मनीष गाँधी, सुनील अग्रवाल, गोपाल कश्यप, चरित दास, पंडरीपानी युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान, बीडीसी सुनीति भोये, पंडरीपानी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष राधिका पैंकरा, दुर्योधन पटेल सहित जिला संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।