अपराधब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

मंदिर चौक में चोरों का आतंक.. प्रदीप गर्ग के ऑफिस का लॉकर तोड़ लाखों की चोरी..

वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा, सामने स्थित अशोक टी कंपनी को भी बनाया निशाना; सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ही रात दो प्रतिष्ठानों में चोरी..

रायगढ़। शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्रों में शामिल मंदिर चौक में चोरों ने बीती रात दो प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। अग्र समाज के प्रदीप गर्ग के जगदीश डेयरी के सामने स्थित कार्यालय में चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। वहीं, सामने स्थित अशोक टी कंपनी में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने पूरी सतर्कता बरतते हुए प्रदीप गर्ग के कार्यालय के ठीक सामने स्थित जगदीश डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन पहले ही काट दिया था। इसके बाद कार्यालय में घुसकर आलमारी के लॉकर को तोड़ा और लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी कनेक्शन काटने की इस घटना से आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की थी और कैमरों की निगरानी से बचने की तैयारी कर रखी थी। इसी रात सामने स्थित अशोक टी कंपनी में भी चोरी की घटना सामने आई है। एक ही रात में आसपास के दो प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने से मंदिर चौक के व्यापारियों में हड़कंप और चिंता का माहौल है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इन वारदातों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कनेक्शन काटने से लेकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचने में कितनी जल्दी कामयाबी हासिल करती है.?

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!