ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

सार्वजनिक नाले पर खुलेआम अतिक्रमण ! समता कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल के पीछे नाले को पाटकर कब्जे की तैयारी..स्थानीय पार्षद, पटवारी की भूमिका पर उठे सवाल..नया जगतपुर के वार्ड क्रमांक 04 का मामला, सार्वजनिक जल निकासी व्यवस्था से छेड़छाड़ कर निजी कब्जे की कोशिश का आरोप

सवालों के घेरे में है स्थानीय पार्षद और पटवारी की भूमिका ..?

रायगढ़। शहर में सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नगर निगम क्षेत्र के नया जगतपुर स्थित वार्ड क्रमांक 04 में सार्वजनिक नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार समता कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल के पीछे स्थित सार्वजनिक नाले को मिट्टी से पाटकर उस पर कब्जा करने की कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाले को पाटकर उसकी मूल संरचना और जल निकासी के रास्ते को प्रभावित किया जा रहा है। यदि सार्वजनिक नाले को इस तरह बंद कर दिया जाता है तो भविष्य में बारिश के दौरान आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो सकती है। साथ ही प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था बाधित होने से स्थानीय नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सवालों के घेरे में है स्थानीय पार्षद और पटवारी की भूमिका ..?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक नाले पर कथित तौर पर अतिक्रमण की गतिविधियां चल रही हैं, तो क्या संबंधित अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधि को इसकी जानकारी नहीं है ? और यदि सार्वजनिक नाले को पाटकर कब्जा किया जा रहा है तो अब तक स्थानीय पटवारी और पार्षद द्वारा रोकथाम के लिए कार्रवाई अथवा पहल क्यों नहीं की गई ?

सार्वजनिक नाला किसी की निजी संपत्ति नहीं !

सार्वजनिक नालों और जल निकासी के रास्तों को सुरक्षित रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है। ऐसे में नया जगतपुर के वार्ड क्रमांक 04 में सामने आए इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। मौके का निरीक्षण कर नाले की वास्तविक स्थिति और अतिक्रमण की पुष्टि की जाए तथा नियम विरुद्ध कब्जा पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक जल निकासी मार्ग को बहाल कराया जाए।

अब देखना यह होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है या फिर सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण का यह मामला भी फाइलों और शिकायतों तक ही सीमित रह जाएगा ?

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!