

रायगढ़ – तहसील कार्यालय मारपीट प्रकरण के हाई प्रोफाइल मामलें में चौथे फरार आरोपी वकील दीपक मोड़क को अब से कुछ देर पहले पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है बता दें कि इस पूरे प्रकरण में सभी नामज़द आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के साथ साथ आईपीसी की संगीन धाराओं 186, 353, 147, 323, 294 व अन्य के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
वहीं बीतें कल तारीख 14 फरवरी 2022 को तहसील कार्यालय रायगढ़ में मारपीट मामले में फरार दो आरोपी जितेन्द्र लाल शर्मा एवं कोमल साहू को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

कल तारीख 13 फरवरी को पीड़ित एवं गवाह अपने कथन पर प्रकरण के नामजद आरोपियों के अलावा को भी शामिल होना बताये थे। जिस पर मामले में पांच से अधिक आरोपी होने से प्रकरण में धारा 34 भादवि हटाकर धारा 147 भादवि विस्तारित किया गया। फरार आरोपियों की पतासाजी दौरान आरोपी भुवनलाल साव को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था वहीं आज दिनांक 14.02.2022 के आरोप घटना में भुवनलाल साव, कोमल साहू पी (1) जितेंद्रलाल शर्मा पिता मेवालाल शर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी दरोगापारा गुजराती गली थाना कोतवाली (2) कोमल प्रसाद साहू पिता भूपदेव प्रसाद साहू उम्र 45 वर्ष निवासी LIG 22 चिरंजीवी दास नगर थाना चक्रधरनगर को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है । अब इस मामलें में शेष फरार एक आरोपी की पतासाजी की जा रही है । वैसे जानकारी यह भी मिल रही हैं कि मामलें में गिरफ्तार वकील भुवनलाल साव की जमानत याचिका को लेकर आज न्यायालय में सुनवाई होनी हैं।




