जशपुरब्रेकिंग न्यूज़
जानिये किस पूर्व मंत्री की वजह से जशपुर में भाजपा की हुई फजीहत…पूर्व मंत्री के पंचायती को गाँव वालों ने किया गुड़ गोबर…..अब याद आ रहे है जूदेव

जशपुर – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय जी के गृह जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगने की जानकारी मिल रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महत्वपूर्ण घटना क्रम में भाजपा की सत्ता के दौरान मंन्त्री रहे गणेश राम भगत कांसाबेल के टाँगरगांव में उद्योगों का विरोध जताकर ग्राम वासियो का हितैषी बनाने के प्रयासो को गांवासियो ने मुर्दाबाद के नारे लगाकर झटका दिया। मंच मे गणेश राम भगत की मौजूदगी के बारे में मुर्दाबाद के नारे लगने लगे ऐसी विषम परिस्थिति को देखकर गणेश राम को मुँह छुपाकर लौटना पड़ा। IP
विदित हो कि कद्दावर नेता युद्धवीर सिंग जूदेव के चंद्रपुर विधान सभा मे सक्रिय रहने की वजह से जशपुर जिले में भाजपा की स्थिति अनियंत्रित हो गई है। पहली बार भाजपा को जशपुर जिले में पराजय का सामना करना पड़ा है।
