ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरायगढ़

रायगढ़ – मी-टू का दिखने लगा असर : रायगढ़ भाजपा में बड़ी हलचल शुरू..नगराध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह ने दिया इस्तीफ़ा…जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने नगर भाजपा मंडल को तत्काल प्रभाव से किया भंग…

रायगढ़ – रायगढ़ जिला भाजपा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं ज़हाँ भारतीय जानता पार्टी, रायगढ़ के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के द्वारा भाजपा शहर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम का इस्तीफा मंजूर किया गया और आज तारीख 26 मार्च से शहर भाजपा की कार्यकारणी भंग कर दी गयी हैं।

सूत्रों के हवालें से मिली जानकारी के मानें तो नगराध्यक्ष का यूँ अचानक इस्तीफा देना कोई सामान्य राजनीतिक घटना नहीं हैं बल्कि बीतें लगभग दो हफ़्ते से चले आ रहें रायगढ़ भाजपा मी-टू प्रकरण से जुड़ा हुआ ही हैं जिसकी वजह से जिला भाजपा की पूरे जिले सहित प्रदेश भर में जमकर फज़ीहत हो रही हैं। वहीं इस मामलें पर करीबी नज़र रखने वाले स्थानीय राजनीतिक समीक्षकों की मानें तो नगराध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम का यूं अचानक से इस्तीफा देना एक सुनियोजित राजनीतिक कदम माना जा सकता है जिसे डैमेज कंट्रोल के लिहाज से जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा उठाया गया है क्योंकि इस पूरे मामलें के सामने आने की बाद कल जब प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरला कोसरिया जिला भाजपा कार्यालय पीड़िता का बयान लेने पहुँची थी तो अचानक से 2-3 महिला कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के किसी बड़े भाजपा पदाधिकारी पर भी ऐसे ही मामलें को लेकर गंभीर आरोप लगाया गया हैं।

वहीं अब पूरे रायगढ़ में इस बात की भी जनचर्चा जोरों पर हैं कि इस मामलें में अगर जल्द पार्टी कड़े निर्णय नहीं लेती हैं तो ऐसे कई और मामलें व उसमें संलिप्त बड़े जिला पदाधिकारी के नाम सामने आ सकते हैं और उस स्थिति में फिर मामला पार्टी के हाथों से बाहर जा सकता हैं क्योंकि बीतें दो तीन दिनों में जिस तरह से महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं में इस मामलें को लेकर आक्रोश व तेवर दिखने को मिल रहें हैं वो रायगढ़ भाजपा की सेहत के लिहाज से काफी घातक हो सकते हैं। सम्भवतः यही वजह भी रही कि आज आनन फानन में ही नगराध्यक्ष द्वारा इस्तीफा दिया गया है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!