छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हादसा

फिर खून से लाल हुई खरसिया बिलासपुर हाईवे NH ४९.. हादसे में प्रदेश के कद्दावर नेता की दर्दनाक मौत.. शादी समारोह से लौट रहें थे घर….

रायगढ़ । मौत की डगर कहे जाने वाले खरसिया-सक्ति बिलासपुर नेशनल हाइवे ४९ में खूनी पहियों का खूनी खेल जारी है। आज फिर खरसिया-सक्ति नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां तेज़ रफ़्तार ट्रेलर और महिंद्रा XUV कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है। कार में 8 लोग सवार थे। घटना में एक युवा नेता की मौत हो गयी है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिला के ग्राम देवरी निवासी आदिवासी समाज के कद्दावर नेता एवं राष्ट्रीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह सिदार अपने साथियों के साथ महिंद्रा XUV कार क्र. CG07 0010 में सवार होकर टेका में अपने परिचित के विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस जा रहे थे।

दोपहर करीब 4 से 4:30 बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 49 खरसिया-सक्ति मार्ग में स्थित ग्राम छोटे देवगांव के पास पहुँचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रेलर के साथ XUV कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार 8 लोगों में एक युवा नेता लाखन सिंह सिदार की मौत हो गयी है। एक गंभीर रूप से घायल हैं तो वहीं बाकी अन्य को मामूली चोंटे आई हैं।

बताया जा रहा कि रवि सिदार, ग्राम-देवरी, जिला-जांजगीर चाम्पा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है तो वही कद्दावर नेता लाखन सिंह सिदार को बचाने के लिए डॉक्टर कुछ पाते उससे पहले ही उनकी सांसो की लड़ियां टूट गयी। अपने नेता के असमय मौत हो जाने से उनके चाहने वालों में गम का माहौल छा गया है। खरसिया पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!