प्रेस-विज्ञप्तिरायगढ़

समाजसेवी कांग्रेसी नेता शंकरलाल अग्रवाल को विश्व शांति ब्रह्मयज्ञ में मिला संतों का आशीर्वाद.. दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सरिया..


रायगढ़। सत्य महिमा आश्रम सरिया में विश्व शांति ब्रह्मयज्ञ महिमा बाल लीला कार्यक्रम का आयोजन समस्त नगर वासियों द्वारा 31 अक्टूबर सोमवार से कलश यात्रा निकाल कर प्रारंभ किया गया है। उक्त कार्यक्रम का समापन एवं महा भंडारा में बुधवार 2 नवंबर को रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ संत समागम के दर्शन हेतु पहुंचे थे।

इस अवसर पर उन्हें पूज्यपद विरेंद्र कुमार बाबा तथा ब्रह्मवधूत वरुण बाबा, तुलाराम बाबा सहित अन्य संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। सत्य महिमा आश्रम में बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में पूर्णाहुति तथा 12 बजे महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शंकरलाल अग्रवाल के साथ सरिया के कांग्रेस वरिष्ठ नेता खीर सागर महाराज, पुसौर के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सफेद गुप्ता, रायगढ़ के वरिष्ठ नेता मनोरंजन नायक सरिया के मुरलीधर प्रधान, सुनील सराफ, टिनमिनी कलमी पुसौर और सरिया के 2 दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम स्थल पर शंकरलाल अग्रवाल का काफिला पहुंचते ही आयोजक तथा सरिया क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

पूर्णाहुति और भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

महिमा आलेख महाप्रभु की असीम अनुकंपा से सत्य महीमा आश्रम सरिया में आयोजित पूर्णाहुति और भंडारे में क्षेत्र के 5 हजार से भी अधिक के भक्त शामिल हुए है। वार्षिक विश्व शांति महायज्ञ महिमा बाल लीला कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शंकर अग्रवाल पूर्णाहुति विधिवत पूजा अर्चना के बाद अपने कार्यकर्ता तथा कार्यक्रम स्थल पर आये विशाल जनसमूह के साथ जमीन पर बैठकर भोग प्रसाद ग्रहण किए तथा पूजा पाठ के दौरान उन्होंने समस्त रायगढ़ वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

बाबा ने सौपा उदयास्त दर्शन

कार्यक्रम मे संत महात्माओं के दर्शन के दौरान ब्रह्मावधूत बाबा वीरेंद्र कुमार जी ने समाजसेवी व कांग्रेस नेता शंकर लाल अग्रवाल को आशीर्वाद देते हुए भक्त बिरची साहू एवं भक्ति माई श्रीमती कुनिलता साहू द्वारा प्रकाशित उदयास्त दर्शन सौपा है। जिसके बाद शंकरलाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए आलेख महिमा आश्रम से जुड़े सभी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ सदस्य को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!