डेंगू को लेकर ऐक्शन मोड पर नगर निगम , सफाईकर्मी उपलब्ध कराने वाली प्लेसमेंट कंपनी “सबीना कंस्ट्रक्शन” को किया ब्लैकलिस्टेड

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सफाई व्यवस्था और डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगर निगम प्रशासन अब एक्शन मोड पर आता नजर आ रहा है इसी कड़ी में अंबिकापुर जिले की “सबीना कंस्ट्रक्शन” नामक प्लेसमेंट कंपनी प्रोपराइटर मो.हामिद खान जिसे सफाई कर्मी उपलब्ध कराने का ठेका निगम प्रशासन द्वारा दिया गया था को सफाईकर्मी उपलब्ध नहीं कराने और प्लेसमेंट श्रमिकों की आपूर्ति नहीं करा पाने की वजह से निगम प्रशासन द्वारा औपचारिक आदेश पत्र जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है।
बता दें कि त्योहारी सीजन और वर्षा ऋतु होने की वजह से इन दिनों में शहर में कई जगहों पर असामान्य रूप से गंदगी फैली हुई है और शहर डेंगू जैसे जानलेवा बीमारी की चपेट में भी है यही वजह है कि आज इस विषय को गंभीरता से लेते हुए प्लेसमेंट कंपनी सबीना कंस्ट्रक्शन की कार्यशैली को लोकहित के विपरीत पाये जाने पर रायगढ़ निगम प्रशासन द्वारा ब्लैकलिस्टेड करने जैसा सख्त कदम उठाया गया है।




