रायगढ़

सागरिका होटल से लगे सवा तीन एकड़ में प्रशासन ने चलाया था बुलडोजर.. लेकिन अभी भी उसी सरकारी भूमि पे पांच दुकानें अवैध रूप से काबिज़..एक बड़ी बिल्डिंग का भी कुछ हिस्सा….

रायगढ़। लगभग दस दिन पहले ही सोशल मीडिया पर डाले गए एक पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए रायगढ़ के नव पदस्थ एसडीएम प्रवीण तिवारी द्वारा अगले ही दिन सुबह सुबह शहर के जगतपुर इलाके के खसरा नंबर 132/21 एवं 142/2 के शासकीय मद की घास भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए अथवा बनाए जा रहे अवैध निर्माणों पर प्रशासन का बुलडोजर चलवाकर जमीदोज कर दिया गया था और कुछ अवैध कब्जाधारियों को निगम से नोटिस भी जारी करवाया गया था जिन पर फिर दो दिन बाद बुलडोजर एक्शन किया गया और सरकारी भूमि पे बनाए गए अवैध निर्माणों पर को नेस्तनाबूत कर दिया गया।

लेकिन हमारे सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो उसी खसरा नंबर 132/21 एवं 142/2 के कुछ हिस्से में 5 दुकानें जो सरासर अवैध रूप बनी हुई है जो अभी भी संचालित हो रही है साथ वही पर बने एक बड़ी बिल्डिंग के कुछ हिस्सों के सरकारी भूमि पर बने होने की जानकारी सामने आ रही है ऐसे में अब देखना होगा कि प्रशासन, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए दुकानों पर कब बुलडोजर कार्यवाही करती है..?

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!