छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

बाल बाल बचे वित्तमंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य भाजपा के दिग्गज नेतागण..कोरबा के बालको एयर स्ट्रीप की घटना..

कोरबा। विमान रनवे पर लैंड करते ही उछला, एक बार नहीं बल्कि दो बार उछला.. पायलट ने विमान को टेक ऑफ किया और दूसरी बार सावधानी के साथ विमान को लैंड किया। यह घटना कोरबा के बालको एयर स्ट्रिप की है, जहां उतरने वाले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ ही अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विमान में सवार भाजपा पदाधिकारी ने चर्चा में बताया कि घटना गुरुवार दोपहर 2:30 बजे की है। जब वे कोरबा जा रहे थे। कोरबा स्थित बालको के एयर स्ट्रिप पर लैंड करते समय यह घटना घटी। विमान में सवार भाजपा के नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री पूर्व सांसद दिवंगत डॉ. बंशीलाल महतो की पत्नी के दसवीं के कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा गए थे।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद मंत्री चौधरी ने खुद एयर स्ट्रिप का निरीक्षण किया। रनवे को उबड़-खाबड़ देखकर वे नाराज हुए। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से बालको प्रशासन के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए भी कहा है। इसके साथ उन्होंने पायलट से भी रिपोर्ट ली, साथ ही पूरा घटनाक्रम समझा।

खबर स्त्रोत : जनता से रिश्ता न्यूज़ पोर्टल

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!