न्यू मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट के लिए प्रगति नगर क्षेत्र में तोड़फोड़ शुरू…आधा दर्जन से अधिक बुलडोजर..SP की अगुवाई सैकड़ों की तादाद में पुलिस बल तैनात..प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद.. कांग्रेस नेत्री बरखा सिंह, रामजाने सहित करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने किया डिटेन..

रायगढ़। शहर के वार्ड नंबर 29 प्रगति नगर जेल पारा क्षेत्र हेतु प्रस्तावित न्यू मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट हेतु आज बड़ी संख्या में निगम प्रशासन के बुलडोजर प्रभावित मकानों को बेदखल करना शुरू कर चुके हैं कार्यवाही निर्धारित समय के मुताबिक ही सुबह लगभग 8 बजे प्रारंभ कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो प्रथम चरण में मैरीन ड्राइव निर्माण के लिए नदी किनारे बसे 20 घरों पर बुलडोजर चलाया जायेगा। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एसपी दिव्यांग पटेल की अगुवाई में सैकड़ों की तादाद में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

खबर लिखे जाने तक जानकारी मिल रही है कि प्रभावितों के समर्थन में पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरखा सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थी और कांग्रेस नेत्री बरखा सिंह और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रामजाने के नेतृत्व में करीब पचास महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन करने की कोशिश भी की लेकिन मौजूद पुलिस बल द्वारा हल्के बल प्रयोग से फिलहाल विरोध को रोक दिया गया है और बरखा सिंह, रामजाने सहित करीब एक दर्जन स्थानीय महिलाओं को डिटेन किया गया है।