छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

शराब पीने के आधे घंटे बाद 2 युवकों की मौत : दोनों बेहोश मिले थे…ईलाज शुरू होने के आधे घंटे के भीतर ही दोनों की थम गई सांसें.. जहरीली शराब से मौत की आशंका….?

रायगढ़ के पड़ोसी जिले सक्ती में सोमवार को शराब पीने से 2 युवकों की मौत हो गई है। शराब पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। उन्हें सारंगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां आधे घंटे के अंदर दोनों ने दम तोड़ दिया। जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका है।

मृतकों के पास से शराब की यही बोतल बरामद हुई है

मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मनोज कश्यप और सूरज यादव दोपहर 12 बजे दोनों बेहोशी की हालत में मिले। आसपास के लोगों ने परिजन को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए दोनों को फौरन सारंगढ़ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, लेकिन आधे घंटे में दोनों की सांसें थम गई। मामले की सूचना मिलते ही सारंगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पिछले एक साल की बात करे तो बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत हुई थी। जांजगीर-चांपा में 2 दोस्त की जान गई थी। जबकि कोरबा में 3 लोगों की जान चली गई थी।

युवकों ने कहां से शराब खरीदी स्पष्ट नहीं

सारंगढ़ पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। जीरो में मर्ग कायम कर केस की डायरी बिर्रा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवकों ने कहां से शराब खरीदी थी।

सारंगढ़ थाना प्रभारी कामिल हक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा। लेकिन अभी शुरुआती जांच में यह पता चला है कि शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद मौत हुई है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!