DSR रायगढ़ पुलिसब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

ऑपरेशन क्लीन हंट का प्रहार : रामनवमी जुलूस मारपीट कांड के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार..एसएसपी शशि मोहन सिंह की मॉनिटरिंग में लगातार हो रही कार्यवाही..फरार अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें..

रायगढ़, 6 जून। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए मारपीट प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैकुण्ठपुर निवासी वैभव ठाकुर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 167/2026 दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि 27 मार्च को श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद में बीच-बचाव करने की बात को लेकर कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की थी, जिससे उसे चोटें आई थीं। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले एक आरोपी विश्वास बैरागी को गिरफ्तार किया था। उससे मिली जानकारी और लगातार की गई तलाश के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी सतवेंदर सिंह उर्फ शुभम भाठिया, राकेश उर्फ गोलु महंत और सुनील दास महंत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी शुभम भाठिया की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील का कड़ा भी बरामद कर जप्त किया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष फोकस

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में फरार अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत पुलिस की सक्रियता का परिणाम है कि विभिन्न मामलों में फरार आरोपी लगातार गिरफ्तार किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एसएसपी शशिमोहन का संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी। फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!