ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

फिर विवादों में “होटल White Rose…” होटल संचालक द्वारा संचालित 3-4 होटल्स में अनैतिक गतिविधियों का हो रहा है संचालन – सूत्र, घर में शराब की बोतलें फेंकने का विरोध करने वाले पड़ोसी से मारपीट का मामला, FIR दर्ज..! शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर लगाया गंभीर आरोप कि बिना ID लिए कपल्स को दिया जाता है रूम..

रायगढ़। शहर में संचालित कुछ होटलों में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों के संचालन को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी बीच सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल White Rose के पड़ोसी अरुण अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा की है। शिकायतकर्ता अरुण अग्रवाल का आरोप है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से संचालित हो रही हैं, जिससे आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट पर होटल संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि यहां बिना ID लिए कपल्स को घंटों के हिसाब से रूम दिया जाता है बता दें कि कानूनन अविवाहित वयस्क जोड़े को होटल में कमरा दिए जाने से मना नही किया जा सकता है लेकिन इसके लिए होटल में ठहरने वाले कपल्स का id लेना अनिवार्य है और कोई होटल संचालक जानबूझकर ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

अरुण अग्रवाल के अनुसार, होटल में दिन-रात युवक-युवतियों का होटल मे चेहरा ढंककर संदिग्ध रूप से आना-जाना लगा रहता है और यहां बिना id लिए घंटों के हिसाब से कमरे उपलब्ध दिए जाते हैं जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। मामले में पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि होटल की ऊपरी मंजिल से शराब की खाली बोतलें फेंकी जाती हैं, जो कई बार उनके घर परिसर में आकर गिरती हैं। इससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में होटल संचालक और स्टाफ से आपत्ति दर्ज कराई तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि होटल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की, धक्का-मुक्की की तथा जान से मारने की धमकी दी। धक्का लगने से वह सीढ़ियों से गिर पड़े, जिससे उनके सिर में चोट आई। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के मुताबिक मामले के पीड़ित अरुण अग्रवाल ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराते हुए FIR कराई है। अब स्थानीय नागरिक भी शहर में संचालित हो रहे ऐसे होटलों की गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख बिंदु

🔹 होटल में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन के आरोप।

🔹 शराब की बोतलें पड़ोसी के घर में फेंके जाने की शिकायत।

🔹 विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप।

🔹 शिकायतकर्ता के अनुसार सिर में आई चोट

🔹 मामले में FIR दर्ज, जांच की मांग तेज

नोट : उपरोक्त समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों और सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच की आधिकारिक स्थिति सामने आना शेष है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!