राजनीतिरायगढ़

रायगढ़ – भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के फेसबुक पोस्ट में मचा घमासान…युंका नेता रवि यादव पर पिल पड़े भाजयुमो कार्यकर्ता…भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने दी FIR दर्ज करवाने की चेतावनी…

रायगढ़ – आज सुबह-सुबह उस वक्त फेसबुक पर सियासी माहौल गर्मा गया जब रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा फेसबुक पर शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ किये गए एक पोस्ट पर युंका नेता रवि यादव ने पलटवार करते हुए जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर स्थानीय शराब कोचियाओ को संरक्षण देने का आरोप मढ़ दिया और उन्होंने यहाँ तक लिखा कि आपके कार्यकर्ता ही अवैध शराब की बिक्री में लिप्त है।

जिसके बाद भाजयुमो से जुड़े आधा दर्जन से अधिक युवा नेताओं ने युंका नेता रवि यादव की इस टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए उनकी कांग्रेस सरकार की शराब नीति व नीयत की जमकर आलोचना की…युवा भाजयुमो नेता अंकुर गोरख ने तो अपनी टिप्पणी में मज़ाकिया लहजे में भूपेश सरकार के आबकारी मंत्री को “दारू के देवता” कहकर व्यंग्य कंसा। तो वही युवा भाजयुमो नेता ओंकार तिवारी और भाजयुमो नगर अध्यक्ष मितेश शर्मा ने युंका नेता की टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज करते हुए लिखा कि आप जो आरोप स्थानीय भाजपा पर लगा रहे है उसे प्रमाणित करें अन्यथा भाजयुमो आपके खिलाफ FIR दर्ज करवायेगी। हालांकि अब तक युंका नेता की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर नहीं दी गयी है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ही सही पर एक बार जिले का सियासी माहौल गर्म जरूर हो गया है अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया की गर्माहट वहीं तक सीमित रहती हैं कि उसकी तपिश का असर जिले की सियासी जमीन पर भी देखने को मिलेगा।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!