ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

“खतरे में हिंदुस्तानी, सांसद के बोल हुए तालिबानी” , इस भारतीय सांसद को “तालिबानी बोल” बोलना पड़ गया बहुत महंगा…पुलिस ने राजद्रोह के तहत दर्ज किया FIR…

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ राजद्रोह के तहत मामला दर्ज हुआ है। बर्क अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं. इसी आदत के चलते उन पर राजद्रोह के आरोप में एफआईआर हुई है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे की तुलना बर्क ने भारत के ब्रिटिश राज से की थी। सांसद ने कहा कि, हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद करा लिया।

बर्क ने तालिबान की तारीफ करते हुए कहा कि, इस संगठन ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को अपने देश में ठहरने नहीं दिया। गौरतलब है कि तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार को बेदखल करते हुए वहां अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है जबकि अफगानिस्तान में हो रही हिंसा में लगातार अफगान नागरिकों को मौत के घाट उतारे जाने की खबरें आ रही हैं। महिलाएं डरी हुई हैं और नागरिक मदद की गुहार लगा रहे हैं।

बर्क ने कही थी ये बात

पुलिस ने की पुष्टि

वहीं संभल के एसपी ने जानकारी देते हुए बताया, ‘यह शिकायत की गई कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान की तुलना भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की है। ऐसे बयान राजद्रोह की श्रेणी में आते हैं। इसलिए उनके खिलाफ 124ए यानी कि राजद्रोह की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है साथ ही 153ए और 295 भी लगाया गया है। उनके अलावा दो अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो में ऐसी ही बातें कही हैं उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया हैं।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!