ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

CG 13 ढाबा मारपीट कांड में आरोपियों की बढ़ सकती है मुश्किलें..डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद गैर जमानतीय धाराएं जुड़ी.. आरोपियों पर लटक रही है अब गिरफ्तारी की तलवार…दो स्थानीय युवा नेताओं की भी संलिप्तता की खबर : सूत्र , सीसीटीवी कैमरे में कैद है पूरी घटना..

रायगढ़ (फॉलो अप न्यूज): गत महीने 29 जून 2025 की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के अटल चौक स्थित CG 13 ढाबा संचालक , उसके भाई और स्टॉफ के ऊपर करीबन एक दर्जन युवकों ने लात मुक्के और फावड़े से हमला बोल दिया था जिसमें ढाबा संचालक और उसके भाई को गंभीर चोटें आई थी।

मारपीट का वायरल वीडियो

मामले की विवेचना के दौरान जब दोनों पीड़ित घायल युवकों का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया तो ढाबा संचालक युवक रंजन सिंह के पैर की हड्डी और उसके भाई के कान का पर्दा फटने की भी पुष्टि हुई है और डॉक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक उक्त दोनों चोटें “Grievous in nature” श्रेणी की है जिसके बाद अब मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज में FIR में गैर जमानतीय धाराएं बलवा एक्ट की धारा 191 और 117(2) जोड़ी गई है जिसके बाद अब माना जा रहा है कि इस मामले में नामजद आरोपियों विवेक सिंह, बिट्टू शाह, दीपक सिंह सहित अन्य आरोपियों की कभी भी गिरफ्तारी पुलिस कर सकती है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!