अपराधब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

रायगढ़। फिल्मी स्टाईल में अज्ञात बाईक सवार लूटेरे ज्वैलरी शॉप की सेल्सगर्ल्स से गहनों से भरे दो बैग लूटकर हुए फरार..20 लाख से अधिक की लूट.. लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद..पुलिस अलर्ट मोड पर.. जिले में चारों तरफ नाकेबंदी

रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर चौक चक्रधरनगर चौक में स्थित एक ज्वेलरी शॉप श्री ओम ज्वैलर्स में मंगलवार रात लूट की वारदात हुई। ओम ज्वेलर्स की महिला कर्मचारी से दो बाईक सवार बदमाश फिल्मी स्टाईल में ज्वेलरी भरा दो बैग लूट कर फरार हो गए। जिसकी कीमत करीबन 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। रायगढ़ एसएसपी दिव्यांग पटेल सहित पुलिस अधिकारियों की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुकान के संचालक नटवर अग्रवाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि रोज की तरह दो महिला कर्मचारी सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर घर जा रहीं थी। इसी दौरान दो बदमाश बाईक पर आए, लड़की को धक्का दिया और थैला छीन कर भाग निकले। आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई। SP दिव्यांग पटेल के निर्देश पर शहर से बाहर आने-जाने वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी कर दी गई। सभी बाहरी रास्ते में पुलिस लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों बदमाशों ने कई दिनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ सुराग जरूर मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। ज्वेलरी लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों की पतासाजी की जा रही है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!