चक्रधर समारोह के इतिहास में सबसे कम उम्र की “ऋत्वी” करेंगी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन..NR परिवार की लाडली है ऋत्वी..

रायगढ़। कल 1 सितंबर 2025 का दिन संस्कारधानी नगरी रायगढ़ के कला और सांस्कृतिक विरासत के नजरिए से बेहद खास होने वाला है जिसकी वजह है चार साल की कत्थक डांसर ऋत्वी अग्रवाल ! जो देश के अति प्रतिष्ठित और ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह के गौरवशाली मंच से अपने शास्त्रीय नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगी।

बता दें कि ऋत्वी की उम्र महज 4 वर्ष है जो बच्ची है। ऋत्वी वर्तमान में ओ.पी.जिंदल स्कूल मे पढ़ाई कर रही है। इनकी रुचि बचपन से ही नृत्य में रही है और वर्तमान में कत्थक की शिक्षा – गुरु तब्बू परवीन से प्राप्त कर रही है। इन्होंने कलावत 2024 , नाद मंजरी 2025 , नटरंग 2025 , एल कलासंगम 2024 , कौशल महोत्सव 2024, नाट्य नर्तन 2024 जैसे बड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर नृत्य प्रस्तुत कर चुकी है। दिसम्बर में डांसिंग हिंदुस्तानी टीवी राउंड ग्वालियर में प्रोग्राम देंगी जिसमे इंडिया के कई शहरों के बच्चे आ रहे है।
ऋत्वी चक्रधर समारोह के इतिहास में सबसे कम उम्र की कलाकार है जो रायगढ़ के अति प्रतिष्ठित NR परिवार के युवा उद्योगपति अंकित अग्रवाल एवं श्रीमती चाहत अग्रवाल की सुपुत्री है।




