प्रेस-विज्ञप्ति

रोड एक्सीडेंट में भाजयुमों नेता संजीत सिंह के असामयिक निधन की खबर से स्तब्ध हूँ – विकास केड़िया
युवा नेता का असमय जाना पूरे प्रदेश भाजपा व भाजयुमो के लिए अपूरणीय क्षति

रायगढ़ – भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास केड़िया ने अम्बिकापुर जिले के भाजयुमो नेता संजीत सिंह की कटघोरा-अम्बिकापुर सड़क हादसे में हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाई संजीत सिंह जैसे होनहार युवा नेता का असमय चले जाना पूरे अम्बिकापुर भाजयुमो-भाजपा के साथ साथ छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति हैं।

युवा नेता विकास केड़िया ने शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस खबर से मैं निजी तौर पर स्तब्ध हूँ आज अम्बिकापुर की माटी ने अपने एक होनहार युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता को हमेशा के लिए खो दिया है जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होगी।

आगे विकास केड़िया ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने संबल प्रदान करें और मृतात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देवे।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!