
रायगढ़ – भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में ‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान की शुरुआत की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित देश के लोगों से 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक दान देने की अपील के साथ गत 25 दिसंबर को स्व.अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के दिन इस महा अभियान का शुभारंभ किया था जिसका समापन दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को किया जाएगा।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज युवा भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास केड़िया की अगुवाई में इस डिजिटल महाअभियान को धरातल पर मूर्त रूप देने के उद्देश्य से युवा भाजपाईयों की टोली शहर में फेरी कर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों से जुड़ने का आग्रह करते नज़र आई।

राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहें इस “माइक्रो डोनेशन” अभियान पर चर्चा करते हुए भाजपा नेता विकास केड़िया ने हमारे संवाददाता को बताया कि ‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान का मकसद सिर्फ पार्टी के लिए पैसे जमा करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है और हर नागरिक की सहभागिता से मजबूत व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के स्वप्न को साकार करना है।

आगे युवा भाजपा नेता ने कहा कि आज वो और उनकी टोली इसी स्वप्न को मूर्त रूप देने के लिए एक संकल्प के साथ इस महाअभियान की शुरुवात शहर में लिए है जो कि अगले 11 फरवरी तक अनवरत जारी रहेगा, जिसमें उनकी कोशिश होगी कि वे इस “माइक्रो डोनेशन” अभियान को प्रभावी तरीके से चलाकर शहर के ज़्यादा स्व ज़्यादा लोगों तक पहुँचे और सभी को भाजपा के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के मिशन से जोड़ते हुए उन्हें,उनके एक-एक वोट की ताकत को समझा सकें।
आज “माइक्रो डोनेशन” महा अभियान के लिए जिन भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली शहर की सड़कों पर नज़र आई उसमें मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान,भाजपा झुग्गी झोपडी़ प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक खगेश देवांगन,भाजयुमो मिडिया प्रभारी अंकित, भाजयुमो रायगढ़ नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख राजू सोनकर आईटी सेल सहसायोजक जिला प्रचार प्रसार ओमकार तिवारी ,नगर उपाध्यक्ष आकाश शर्मा ,पिछड़ा मोर्चा नगर मंत्री मुकू यादव, रितेश जैन अल्पसंख्यक मोर्चा ,भाजयुमो नगर प्रचार प्रसार श्रेयांश ठाकरे , दिनेश राजपूत व निषाद जी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।










