सीनियर आईपीएस जीपी सिंह की बढ़ी मुश्किलें..देर रात राजद्रोह का मामला दर्ज,, गिरफ्तारी के डर से जीपी सिंह के फरार होने की खबर – सूत्र

रायपुर – छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस एवं पूर्व एसीबी चीफ जीपी सिंह के खिलाफ पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया है। एसीबी चीफ के पत्र पर रायपुर पुलिस ने कल आधी रात ये कार्रवाई की।
एसीबी ने 1 जुलाई को जीपी सिंह समेत उनके क़रीबी लोगो के 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। छापे में 10 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति का पता चला था। इसके अलावे बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज मिले थे। ऐसा माना जाता है, जीपी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में लगे थे। इसको देखते सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जीपों सिंह छत्तीसगढ़ के पहले बड़े अफसर होंगे, जिनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज हुआ है।

उधर, गिरफ्तारी की आशंका से जीपी सिंह के गायब होने की भी कह खबरें आ रही हैं। कल बतातें है, वे घर से निकले। उनके पीछे उन पर नजर रख रही पुलिस को एक पार्टी भी रवाना हुई। लेकिन, बिलासपुर के बाद जीपी की गाड़ी चकमा देकर आगे निकल गई।
