रायगढ़ – अघोरेश्वर भगवान राम के महानिर्वाण दिवस पर बनोरा आश्रम में किया गया वस्त्र व जीवनोपयोगी वस्तुओं का वितरण…

रायगढ़ – भगवान राम के महानिर्वाण दिवस पर आज अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की रायगढ शाखा में जीवनोंपयोगी आवश्यकता का समान वितरित किया गया। आश्रम परिसर में आज बनोरा डिपापारा बनोरा बस्ती खैरपाली डुमरपाली बेलरिया सकरबोगा से 123 लोग उपस्थित हुए जिनमे 88 महिला व 35 पुरुष थे।

वितरण की गई सामग्री में कम्बल साड़ी धोती साबुन के साथ फलों का वितरण भी किया गया। विदित हो कि अघोरेश्वर आज के दिन ही इस नश्वर संसार से ब्रम्हलीन हुए उनके शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन पर ही स्थापित उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील है। संस्था ग्रामीण क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा व उच्चस्तरीय शिक्षा की दिशा में दो दशक से कार्य कर रही है। वही कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व कैलिपर्स वितरण का कार्य भी संस्था कर रही है। कृत्रिम अंगों के प्रत्यारोपण के लिए क्षेत्र की जनता को जयपुर जाना पड़ता था कृत्रिम अंगों की व्यवस्था भी महंगी होती है लेकिन पिछले पाँच वर्षों से निःशुल्क शिविर के आयोजन से क्षेत्र की जनता को बड़ा लाभ हासिल हुआ है।

वही आश्रम पद्धति के विवाह के जरिये खर्चीली शादियों में रोक लगाने का साहसिक कार्य भी जारी है। राष्ट्र निर्माण की दिशा में इस सामाजिक संस्था का योगदान सराहनीय है। दो वर्षों से कोरोना महामारी को नियंत्रित करने हेतु संस्था ने अपने सभी आयोजनो को स्थगित रखा साथ मे बार बार अपील के जरिये कोरोना गाइड लाइन का पालन का आम जनता से अनुरोध भी किया। आज आश्रम परिसर में वितरण के दौरान भी कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया।