युवती से रेप का मामला : आरोपी पार्षद पुत्र के साथ पिता को भी अरेस्ट कर सकती है पुलिस…

रायगढ़, (फॉलो अप)। दो दिन पूर्व शहर के कोतरारोड पुलिस थाने में निगम पार्षद पुत्र आतिश चौहान पिता रमेश द्वितीया के खिलाफ दर्ज रेप के केस में अब आरोपी युवक के पिता की भी अरेस्टिंग पुलिस कर सकती है..? क्योंकि मामले में मिली विश्वस्त जानकारी की मानें तो दर्ज FIR में युवती द्वारा स्पष्ट रूप से इस बात का जिक्र किया गया है कि दो दिन पूर्व KGH हॉस्पिटल के बाहर हुए विवाद के दौरान आरोपी युवक के पिता रमेश द्वितीया द्वारा युवती को धमकाते हुए उसे थप्पड़ मारा गया था, चूंकि मामला एक युवती के साथ हुए यौन उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है ऐसे में इस बात की संभावना और बढ़ जाती है।
ये है पूरा मामला 👇
शहर के कोतरारोड थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीती रात नगरनिगम रायगढ़ के वार्ड नंबर 37 के पार्षद रमेश द्वितीया के मंझले बेटे आतिश चौहान के खिलाफ कोतरा रोड थाना पुलिस द्वारा रेप का मामला दर्ज किया गया है। मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता तमनार थाना क्षेत्र की रहने वाली है जिसे कुछ महीने पूर्व आरोपी युवक द्वारा दोस्त के घर घुमाने ले जाने के नाम पर कोसमपाली रायगढ़ स्थित एक मकान पर ले जाया गया था और वहां पहली बार शारीरिक संबंध स्थापित किया गया था। पुलिस में दी गई लिखित शिकायत के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है जहां पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक लंबे समय से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था और पीड़िता द्वारा शादी की बात करने पर आरोपी द्वारा हर बार टाल मटोल किया जाता था।
बहरहाल पीड़िता की रिपोर्ट पर कोतरा रोड थाना पुलिस ने आरोपी युवक आतिश चौहान के खिलाफ BNS की धारा 64 के तहत FIR दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर छापेमार कार्यवाही भी की गई लेकिन आरोपी युवक पहले ही फरार हो चुका था।




