प्रेस-विज्ञप्तिराजनीतिरायगढ़

रायगढ़ – जिला भाजपा महिला मोर्चा की नव गठित टीम से मिलेगी संगठन को नई ऊँचाइयाँ – विकास केड़िया,, नव नियुक्त महिला पदाधिकारियों को नवीन दायित्व की बधाई…

रायगढ़ – भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केड़िया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहमति से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष केराबाई मनहर द्वारा की गई नियुक्ति मील का पत्थर साबित होगी l इस दायित्व पर बधाई देते हुए कहा कि नवीन कार्यकारिणी के गठन से जिले के सभी मण्डलों के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुए ही टीम बनाई गई है l भाजपा की परिपाटी हमेशा योग्यता व अनुभव को सम्मान देने की रही है l इस आधार पर ही किया गया चयन भाजपा संगठन को नए सिरे से मजबूती प्रदान करेगा।

जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी हित मे कार्य करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से स्थान दिया जाना स्वागतेय कदम है l नई कार्य करिणी में अनुभव और सक्रियता का समन्वय संगठन को मजबूती प्रदान करेगा l युवा भाजपा नेता ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा संगठन की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाती रही है।

महिला मोर्चा की टीम, जिला भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन की वजह से पार्टी के विचारों व नीतियों का प्रचार प्रसार जन जन तक पहुँचने में सफल रही है। जिले में भाजपा की जड़े और अधिक मजबूती से स्थापित हो। इसके लिए मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता जताई है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!