प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता राजेश मूणत को पुलिस ने किया अरेस्ट..थाने के बाहर लगा प्रदेश भाजपा ने दिग्गज नेताओं व उनके समर्थकों का जमावड़ा…आखिर राजेश मूणत ने ऐसा क्या कह दिया था ड्यूटीरत पुलिस अफसरों को..कि पुलिस को उन्हें करना पड़ा अरेस्ट…

रायपुर। इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां राजधानी रायपुर में पुलिस ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रायपुर पहुँचे हुए थे। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रखी थी, वहीं इसकी सूचना मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी करते हुए विरोध को रोका और इसी बीच दोनों पार्टी के नेताओ में झड़प हुई, जिसे पूर्व मंत्री राजेश मूणत सुलझाने पहुँचे थे।
इस दौरान मूणत की राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बहस हुई। जिसमें राजेश मूणत ने पुलिस से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। राजेश मूणत की गिरफ्तारी से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ता विधानसभा थाने के बाहर पहुँच कर सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी कर रहे हैं।





