ब्रेकिंग न्यूज़रूस-यूक्रेन वॉर

रूस-यूक्रेन वॉर : यूक्रेन में बिगड़ते हालात के बीच इंडियन एम्बेसी ने जारी की एडवाइजरी..आज ही हर हाल में कीव छोड़ दे हर भारतीय…

भारतीय एंबेसी ने यूक्रेन-रूस के बीच लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र कीव को आज ही छोड़ दें। कहा गया है कि कीव छोड़ने के लिए जो साधन उनको मिले उसे तुरंत पकड़कर वे वहां से निकल लें।

यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है कि ट्रेन, या जो भी यातायात का साधन मिले उसे पकड़कर लोग कीव से आज ही निकल जाएं।

यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय लोग मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। इनमें से चार हजार से ज्यादा लोग वापस भारत आ चुके हैं, बाकियों को निकाला जा रहा है। मोदी सरकार ने इसके लिए ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की है। बता दें कि ऑपरेशन गंगा की आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली के लिए मंगलवार को ही रवाना हुई है। इससे पहले आज यूक्रेन से एक फ्लाइट 182 भारतीय छात्र को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची है। इस बीच हमारे रायगढ़ जिलें के धरमजयगढ़ शहर के तीनों मेडिकल स्टूडेंट्स कफील खान, शिफा खुर्शीद और अलिजा के यूक्रेन की राजधानी कीव से सुरक्षित निकलकर हंगरी के लिए बस पर बैठ जाने की जानकारी आ रही हैं।

बता दें रूसी सेना तेजी से कीव की तरफ बढ़ रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की तरफ से अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया है। रूस का 40 मील (64 किलोमीटर) लंबा काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है। रूसी हमले के बाद से अबतक यूक्रेन की तरफ भेजा गया यह सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है। इससे पहले तक भेजे गए रूसी काफिलों का साइज 3 मील तक रहा था।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!