
रायगढ़ – कांग्रेस सरकार के खिलाफ रायगढ़ भाजपा ने खाद की किल्लत और कालाबाजारी व सोसायटी से नकद खाद किसानों को उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आज जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कोड़ातराई के मुख्य चौक में एनएच-49 में जोरदार धरना प्रदर्शन दिया। जिसमें रायगढ़ जिला भाजपा के साथ स्थानीय किसानों ने भी एनएच-49 पर चक्काजाम भी किया। इस दौरान बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किए गए थे।

गौरतलब है कि जिलें में खाद का स्टॉक पर्याप्त नहीं पहुंचने पर किसानों में एक बार फिर से आक्रोश देखा जा रहा है। खाद के अभाव में रबी की फसल पर असर पड़ रहा है, किसानों को खाद की जरूरत है। इसको देखते हुए अब रायगढ़ जिला भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। किसानों के साथ भाजपा भी सड़क पर उतर आई है। जिले के भाजपा के सभी बड़े कद्दावर नेता व जिला पदाधिकारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़े नजर आए। जिसमें पूर्व रायगढ़ विधायक विजय अग्रवाल गुट का वर्चस्व साफ तौर पर देखने को मिला, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान व समाप्ति के बाद भी खास जनचर्चा का विषय बनी रही। जिसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत पुसौर उपाध्यक्ष मोहित सतपथी, जिला उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सोलंकी, पूर्व वरिष्ठ निगम पार्षद दिबेश सोलंकी, अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंदर भाटिया , जूटमिल मंडल महामंत्री मुक्तिनाथ, बबुआ, पूर्व निगम एल्डरमैन अनुपम पॉल सहित शतकाधिक समर्थक मौजूद रहे।

बता दें कि इस धरना प्रदर्शन को लेकर 2 दिन पूर्व से ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा था, यही वजह भी रही कि आज सुबह करीब 10 बजे से ही संपूर्ण जिले के कार्यकर्ता भारी संख्या में कोड़ातराई के एनएच-49 में एकत्रित होंते दिखाई देने लगे थे। हालांकि कार्यक्रम अपने पूर्व निर्धारित समय अनुसार 11 बजे से ही प्रारंभ हुआ। जहां आज जिलें के अलग-अलग ब्लॉक से आये भाजपा नेताओं ने अपने भाषण में भूपेश बघेल सरकार को किसानों का अहित करने वाली सरकार बताते हुए सभी वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार सुनियोजित तरीके से खाद की कालाबाजारी कर रही हैं औऱ कृत्रिम तौर पर खाद की किल्लत बता कर अपना पल्ला झाड़ रही हैं जबकि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति राज्य को की गई हैं। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला ने प्रदेश सरकार को चेताते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने किसान भाइयों के साथ हैं और उनके हर जायज़ माँग को प्रदेश की उदासीन भूपेश सरकार के कानों तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध हैं।
इस दौरान आज मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी, जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला, जिला महामंत्री अरुणधर दीवान, भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष विकास केड़िया, महासमुंद जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, भाजपा जिला महामंत्री सतीश बेहरा, खरसिया भाजपा नेता महेश साहू, जिला उपाध्यक्ष द्वय कौशलेश मिश्रा-आशीष ताम्रकार, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कतोरे, पूर्व निगम एल्डरमैन अनुपम पॉल, रविंदर भाटिया, पूर्व वरिष्ठ निगम पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ, नगर महामंत्री सुमीत शर्मा, भाजयुमों नगराध्यक्ष मितेश शर्मा, भाजयुमों सह सोशल मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, भाजयुमों नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख,महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती गीतांजलि पटनायक, महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता श्रीमती शोभा शर्मा, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा मेहरुन्निशा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की जोरदार मौजूदगी में आज यह धरना प्रदर्शन किया गया,जिसमें से करीबन 700 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सांकेतिक गिरफ्तारी भी दी।

गिरफ्तारी के दौरान भाजपा नेताओं ने की जमकर नारेबाजी

आज इस धरना प्रदर्शन में जिलें भर से एकत्रित हुए करीब 1000 भाजपा कार्यकर्ताओं में से 700 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सांकेतिक गिरफ्तारी दी हैं। इस दौरान उन्हें गिरफ़्तारी के बाद वहीं कोड़ातराई के सरकारी हाईस्कूल में अस्थायी जेल बनाकर रखा गया था। गिरफ्तारी के दौरान भी भाजपा के तेज़तर्रार नेता विकास केड़िया ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की और अपने आक्रामक अंदाज़ में प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार सुनियोजित तरीके से खाद की कालाबाजारी कर गरीब किसानों को लूट रही हैं। गिरफ्तारी के बाद भी काफी देर तक विकास केड़िया, विलिस गुप्ता, गुरूपाल भल्ला व अन्य सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते रहें।