रायगढ़हादसा

रायगढ़ – बड़ा हादसा : नदी में नहाने गया परिवार आया तेज बहाव के चपेट में…५ लोगों को तो किसी तरह बचाया गया लेकिन एक नाबालिग लड़के अब तक कोई पता नहीं… अंधेरे की वजह से रोका गया सर्चिंग ऑपरेशन..कल तड़के सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा सर्चिंग ऑपरेशन…

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी में नहाने गया परिवार तेज बहाव में डूब गया। राहत की बात ये रही कि इनमें से 5 लोगों को तो किसी तरह से निकाल लिया गया। मगर एक नाबालिग का घटना के 8 घंटे बाद कोई सुराग नहीं है। उस लड़के की तलाश जारी है। हादसा खरसिया थाना क्षेत्र में हुआ है।

खरसिया के मदनपुर के रहने वाले सुमन झा अपने भाई रमन झा के परिवार के साथ मांड नदी में सुबह नहाने के लिए गए थे। इनके साथ सुमन की बेटी आयुषी झा(16) और रमन का बेटा कृष्णा झा(13) भी नहाने के लिए नदी में उतरा था। लेकिन अचानक तेज बहाव के कारण सभी डूबने लगे। इतने में पास के लोेगों की नजर पड़ गई तो किसी तरह से सुमन झा और उसकी पत्नी, रमन झा और उसकी पत्नी को निकाल लिया गया। लेकिन आयुषी और कृष्णा झा पानी के तेज बहाव में ही बह गए। हादसा सुबह 11-12 बजे के आस-पास हुआ है।

आयुषी झा
आयुषी झा

लड़की को कुछ देर बाद निकाला गया

इसके बाद दोनों नाबालिगों को खोजने का भी काम शुरू किया गया। किसी तरह से कुछ देर बाद आयुषी को भी पानी से निकाल लिया गया। पर वह बेहोश थी। जिसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल भेज दिया गया था। इधर, स्थानीय लोगों ने कृष्णा को तलाश करने का काम जारी रखा। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला।

देर शाम तक लड़के को तलाशा गया

काफी देर तक जब लड़के का पता नहीं चला। फिर प्रशासन को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों को भी बुलाया गया था। दोपहर से ही लड़के की तलाश जारी थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलाा। देर शाम तक गोताखोरों ने उसे काफी तलाशा। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। रात होने की वजह से रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। अब लड़के को सोमवार को तलाशा जाएगा। घटना के बाद से ही दोनों के परिजन काफी परेशान हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हुई है। यही वजह है कि नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है। मांड नदी में भी इसी कारण से अचानक जलस्तर बढ़ गया और ये हादसा हो गया है। फिलहाल आयुषी झा का इलाज अस्पताल में जारी है। खबर लिखें जानें तक मिली सूचना के अनुसार लापता कृष्णा का रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल अंधेरे की वजह से रोका गया हैं जिसे तड़के सुबह दोबारा शुरू किया जायेगा।

खबर स्त्रोत : दैनिक भास्कर

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!