छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छग के वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे को घर में पूजा करते वक्त आया हार्ट अटैक.. हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित.. समूचे छग के पत्रकारों में शोक की लहर.. सीएम विष्णुदेव साय ने X पर जताई अपनी शोक संवेदना..

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे का अचानक अटैक की वजह से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें दोपहर 12 बजे के आस-पास घर में पूजा करते हुए हार्ट अटैक आ गया। नितिन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नितिन चौबे जनतंत्र न्यूज के छत्तीसगढ़ ब्यूरो का प्रभार संभाल रहे थे। सरल-सहज स्वभाव के श्री चौबे जी, भारती श्रमजीवी पत्रकार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भी थे।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने X पर लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे जी के निधन का समाचार बहुत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।   

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!