युवा भाजपा नेता व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया के घर पहुंचे नवीन मार्कण्डेय..
नाश्ते की टेबल पर डेढ़ घण्टे तक चली सियासी गुफ्तगू

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में आगामी साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने है लेकिन राज्य में भाजपा सालभर पहले से ही चुनावी मोड पर आ चुकी है।
इसी चुनावी लगन शुरू होने के बीच आज सुबह पूर्व आरंग विधायक व अनुसूचित मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने आज सुबह करीब नौ बजे रायगढ़ के युवा भाजपा नेता व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया के घर जाकर सौजन्य मुलाकात की।
भाजपा नेता विकास केडिया के कृष्णा विहार स्थित घर पर नाश्ते पर दोनों के बीच डेढ़ घंटा से अधिक सियासी गुफ्तगू हुई, जिसमें राज्य सहित रायगढ़ जिले के सियासी समीकरणों और मौजूदा राजनीतिक हालातों को लेकर विस्तृत चर्चा परिचर्चा भी हुई।

इस दौरान भाजपा नेता श्री केडिया के माता-पिता, धर्मपत्नी, अनुज विनय केडिया, बहु , पुत्रद्वय , भतीजे सहित जिला भाजपा से जुड़े तमाम बड़े नेता और भाजपा समर्पित कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहें।
आज चाय पर चर्चा के लिए सुबह नौ बजे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय का काफिला भाजपा नेता विकास केडिया के घर जा पहुंचा। जहां हिमाचल प्रदेश में आसन्न चुनाव के साथ साथ आगामी साल छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सामूहिक चर्चा परिचर्चा हुई।


चर्चा परिचर्चा के दौरान अनूसूचित मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से दयावंत धर बांधे प्रदेश महामंत्री एवं बेदराम जांगड़े प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री बली राम सान्डे मौजूद रहे।
तो वहीं रायगढ़ भाजपा से रायगढ़ अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी मोतीलाल डहरिया,ऋषिकेश केशरी,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुर्रे, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कातोरे, भाजयूमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक, जूटमिल मंडल महामंत्री मुक्तिनाथ बबुआ, राजेंद्र दीवान, प्रवीण शर्मा, प्रदीप श्रृंगी, शशि भुषण चौहान, प्रशान्त सिंह,अंशु टुटेजा,प्रवीण दूवेदी,सुरेन्द्र बघेल, राकेश रात्रे, अंकित केशरी, खगेश देवांगन,अंकित मिश्रा,मितेश शर्मा,आकाश शर्मा, अंकुर गोरख,सपन देवनाथ,उत्तम कुरे,प्रेम खांडेल,दिलीप निराला सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहें।
















