घरघोड़ा महाविद्यालय का नाम स्व.चनेश राम राठिया के नामकरण प्रस्ताव सही – सुरेन्द्र चौधरी

घरघोड़ा – घरघोड़ा नगर पंचायत द्वारा आज सामान्य सभा बैठक में जो प्रथम एजेंडा लाया गया कि घरघोड़ा नवीन महाविद्यालय एवं छाल रोड बायपास चौक का नामकरण पूर्व मंत्री स्व.चनेश राठिया जी के नाम पर किये जाने प्रस्ताव आने पर नगर पंचायत के भाजपा अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने दलगल राजनीति से ऊपर उठकर सर्व सम्मति से नामकरण का प्रस्ताव पास किया गया।
इस नामकरण का प्रस्ताव का स्वागत करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद सुरेन्द्र चौधरी ने सभी नगर पंचायत के सदस्यों का आभार ब्यक्त करते हुए का की पूर्व मंत्री स्व.चनेश राम राठिया जी हमारे क्षेत्र का लगातार 30 वर्षों से जनसेवक के रूप में सेवा कार्य किया और क्षेत्र के विकास के लिये अनेक कार्य किये जो अविस्मरणीय है आज नामकरण का प्रस्ताव पास करके स्व.श्री चनेश राम राठिया जी को आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दिया गया है

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने आगे कहा कि पूर्व मंत्री स्व.श्री चनेश राम राठिया जी इस क्षेत्र के विकास पुरुष थे उन्होंने धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकसीत बनाने का जो सपना देखे थे उसे आज उनके पुत्र हमारे लोकप्रिय विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया जी पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है साथ घरघोड़ा महाविद्यालय के विकास और उन्नयन के लिए भी हमेशा तत्पर रहेंगे।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद गणों का इस नामकरण प्रस्ताव को लेकर धन्यवाद व आभार ब्यक्त किया है।
