ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

छातामुड़ा बाईपास स्थित 24*7 कैफे में ग्राहकों को परोसी जा रही है अवैध शराब ..?  रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को खुली चुनौती दे रहा है रसूखदार कैफे संचालक ..?

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां बीती रात छातामुड़ा बाईपास में संचालित होने वाले फूड कैफे , 247 कैफे में खुलेआम अपने ग्राहकों को शराब परोसे जाने का मामला सामने आया है जिसे मौके पर मौजूद एक जिम्मेदार नागरिक द्वारा अपने मोबाईल के कैमरे में कैद कर लिया गया।

बता दें कि बीते कुछ सालों से छातामुड़ा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के संचालक राजू गुप्ता द्वारा पेट्रोल पंप के अहाते में एक फूड कैफे 24*7 का संचालन किया जा रहा है जो सुबह से लेकर पूरी रात अपने ग्राहकों को फास्ट फूड्स और मॉकटेल उपलब्ध कराता है लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले कुछ महीनों से इस फूड कैफे की गतिविधि संदिग्ध नजर आ रही थी और उन्हें यहां नियमित आने वाले ग्राहकों ने ही नाम न बताने की शर्त पर बताया था कि इस कैफे के संचालक द्वारा अपने खास ग्राहकों को रात्रि 11 बजे के बाद चुनिंदा ब्रांड्स की अंग्रेजी शराब और बीयर न सिर्फ उपलब्ध कराई जा रही है बल्कि बकायदा कैफे में बैठाकर शराब पिलाया भी जा रहा है जिसे कल देर रात एक नागरिक ने अपने मोबाईल के कैमरे में कैद कर लिया। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि कैफे में कार्यरत एक वेटर द्वारा अपने खास ग्राहकों को शराब परोसा जा रहा है या फिर वहां ग्राहकों द्वारा बाहर से लाकर शराबखोरी की जा रही है दोनों ही सूरत में कैफे में चल रही गतिविधियों को किसी भी हाल में वैध नही ठहराया जा सकता है।

यहां यह भी बताना लाजिमी होगा कि हाल में बीते 20 अक्टूबर को ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर और कोरबा में भी सामने आया था जहां स्थानीय पुलिस ने उक्त ढाबा संचालक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई थी ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जूटमिल थाना के तेजतर्रार थानेदार इस कैफे के रसूखदार संचालक के खिलाफ कब और किस स्तर की कानूनी जांच अथवा कार्यवाही करते है..?

डिस्क्लेमर : उपरोक्त खबर मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी द्वारा ली गई फोटो वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली सूचनाओं पर आधारित है जिसकी सत्यता और प्रामाणिकता की पुष्टि हम नही करते है यह पुलिसिया जांच का विषय है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!