प्रेस-विज्ञप्तिराजनीति

धर्मांतरण को लेकर भाजपा का हल्ला बोल धरना प्रदर्शन


कल दिनाँक 16 जनवरी 2023 को भारत माता चौक में भाजपा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा एक दिवसीय हल्ला बोल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया , जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिले पदाधिकारियों समेत प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश में चल रहे अवैध धर्मांतरण के खिलाफ प्रदेश भाजपा का यह प्रदेश व्यापी जिला स्तरीय हल्ला बोल कार्यक्रम था जो पुरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया।

भूपेश सरकार के द्वारा 31 जिलों में लगाए गए रासुका के विषय में भी जिला भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला। धरना प्रदर्शन में आए हुए सारंगढ़ के सभी मंडलो व महामंत्रियों द्वारा सभा को संबोधित किया गया तो वहीं जिला स्तर के पदाधिकारियों समेत प्रदेश पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने पान पानी पालगी की भुमि सारंगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ धरने पर बैठे सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अपना उद्बोधन दिया। सुभाष जालान ने कहा कि प्रदेश सरकार की दोगली नीति के कारण आज धरना की जरूरत पड़ रही है। उन्होने आगे कहा कि योजना बनाकर हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है रोज ताकत व लाठी के बल पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता है। सुभाष जालान ने सीधे भूपेश बघेल पर आरोप लगाया कि यह सभी कार्य सीधे सीधे सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं। रासुका का दुरूपयोग किया जा रहा है और आदिवासियों को, आम जनता को प्रताडित किया जा रहा है।

सुभाष जालान ने मंच को संबोधित करते हुए आगे कहा कि इसके पहले भी किसी समय में इंदिरा गांधी ने इसी प्रकार के प्रपंच किये थे। आज भुपेश बघेल रोज नए नए हथकंडे अपना रहे हैं लेकिन चाहे जितना भी जोर लगा ले आने वाले चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। नरवा गरवा बारी के नाम से भूपेश ने पुरे प्रदेश को ठगा है और पूरा प्रदेश जानता है कि भाजपा ही विकास की राजनिति करती है। आज पुरा प्रदेश देख रहा है कि गली गली में जुआ, सट्टा और अवैध शराब का दौर चल रहा है आने वाले चुनाव में जनता बघेल को सत्ता विहीन जरूर करेगी। वहीं हिन्दु समाज के लिए जिलाध्यक्ष ने सनातनियों को एकजुट होने की अपील की, जब भी हिन्दु समाज एकजुट हुआ है हमेशा सकारात्मक प्रतिफल देखने को मिला है। उक्त धरना प्रदर्शन के पश्चात प्रदेश में लगाए गए रासुका की प्रतियां जलाकर भी विरोध किया गया। इसके पहले भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि शासन के सुनियोजित षडयंत्र के तहत धर्मांतरण हो रहे हैं। विरोध करने पर आदिवासियों को जेल में डाल दिया जा रहा है। जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से धर्मांतरण की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। सोनिया गांधी को खुश करने के लिए भूपेश बघेल सभी को धर्मांतरण हेतु मजबुर कर रहे हैं। भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है लेकिन जानबुझकर हिन्दुओं को बरगलाया जा रहा है यह स्वीकार्य नही है। इसके साथ ही रासुका लगाए जाने को लेकर भी वरिष्ठ भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार पर हल्ला बोला। वहीं पुर्व विधायक एवं पुर्व रायगढ़ जिलाध्यक्ष जवाहार नायक ने मंच को संबोधित करते हुए भुपेश सरकार को जमकर कोसा और अपनी बात रखी। जिला भाजपा के प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने भी प्रदेश सरकार को आडे हांथो लेते हुए अवैध धर्मांतरण के खिलाफ अपना वक्तव्य दिया उन्होने आगे कहा कि जब भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है हमेशा से ही सनातन धर्म व संस्कृति पर हमला हुआ है। इसके पहले भी जब प्रदेश में जोगी की सरकार आई थी तब लगातार चर्चों के निर्माण होते रहे और आज भी जब प्रदेश में भुपेश की सरकार आई है तो उसी प्रकार से संस्कृति को नष्ट करने का कार्य संपादित हो रहा है। भूपेश सरकार हिन्दु संस्कृति को नष्ट करने में इतने निचले स्तर पर जा चुकी है कि सारंगढ़ के एक मात्र एतिहासिक धरोधर हरिहाट मेले के लिए भी अनुमति नही दिया जा रहा है। उक्त बातें भाजपा जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने मंच के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए कही। जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक ने भी अपने उदबोधन में धर्मातरण के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदिनी वर्मा, मीरा धरम जोल्हे, दीनानाथ खुंटे, कमल सिदार, पुर्व विधायक केराबाई मनहर, देवेन्द्र खुंटे, मनोहर सरजाल, देवेन्द्र रात्रे, पुनीत राम चौहान, शिवम चंद्रा, रामकुमार थुरिया, राजा गुप्ता, देव कुमारी लहरे भी रहे। वहीं उद्बोधन के क्रम में पार्षद मयुरेश केसरवानी ने भी मंच के माध्यम से धर्मातरण के विषय पर अपनी बात कही व मिश्नरी सक्रियता, सनातनी निष्क्रियता, भुपेश बघेल का संरक्षण, सत्ता का रास्ता और अंत में राष्ट्र की बर्बादी सहित 5 बिंदुओं के माध्यम से अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला भाजपा महामंत्री अजय गोपाल व युवा नेता हरिनाथ खुंटे ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन के इस हल्ला बोल आयोजन में भाजपा जिला पदाधिकारियों समेत युवा मोर्चा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा पदाधिकारी, सारंगढ़, कोसीर, सालर, भेड़वन, बरमकेला, लेन्ध्रा व केडार मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी द्वारा प्रदान की गई।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!