छग गौरव समागम-2023 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ नगर निगम को किया सम्मानित.. विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए महापौर श्रीमती जानकी काटजू एंड टीम की सीएम ने की प्रशंसा…

रायपुर । आज राजधानी रायपुर में राज्य नगरीय निकाय मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित छग गौरव समागम-2023 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए कई बड़ी ऐसी घोषणाएं की, जिससे आर्थिक संकट से जूझ रहे छत्तीसगढ़ की नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की आय बढ़ने वाली है। सरकार इनके लिए चुंगी कर क्षतिपूर्ति की दर बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे 26 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए करने की घोषणा की।इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा नगरीय निकायों के अलग-अलग विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रूपये के फंड देने की घोषणा की गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर नगर निगम सहित बिलासपुर, कोरबा , रायगढ़ , भिलाई और राजनांदगांव के नगर निगमों के महापौर व निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जमकर सराहना भी की गई और निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को सतत रूप से गतिशील बनाए रखने और बेहतर क्रियान्वयन के लिए संबंधित निगम महापौरों और उनकी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपरोक्त बाकी निगम महापौरों के साथ साथ हमारे रायगढ़ निगम की महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू , निगम आयुक्त संबित मिश्रा और सभापति जयंत ठेठवार को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल जी ने रायगढ़ महापौर श्रीमती काटजू की विशेष सराहना करते हुए कहा कि श्रीमति काटजू के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ नगर निगम लगातार विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन करने में सफल रहा है।