13 एकड़ में अवैध प्लॉटिंग करने वाले गोविंद सेठ सहित अन्य के खिलाफ़ FIR दर्ज.. बढ़ सकती हैं मुश्किलें …

रायगढ़। नगर निगम के जूटमिल क्षेत्र अन्तर्गत सावित्री नगर रोड किनारे लगभग 13 जमीन के अवैध प्लॉटिंग करने के एक मामले में नगर निगम प्रशासन द्वारा भू स्वामी गोविंद सेठ के खिलाफ जूटमिल थाने में FIR दर्ज़ कराया है जिसमें निगम इंजीनियर द्वारा हफ्ते भर प्रतिवेदन दिया गया था।
बता दें कि करीब महीने भर पूर्व ही सूबे के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा आदेश पारित कर अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का कहा गया था जिसके बाद रायगढ़ कलेक्टर और एसपी तारन प्रकाश सिन्हा व सदानंद कुमार द्वारा इस आदेश के पालन में काफी तत्परता बरती जा रही हैं इसी कड़ी में दो दिन पूर्व अवैध प्लॉटिंग के एक मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी वही कल भी सावित्री नगर रोड किनारे वाले मामले में भू स्वामी गोविंद अग्रवाल पिता स्व. प्रहलाद अग्रवाल के खिलाफ सहित अन्य कुछ लोगों के खिलाफ नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 के तहत FIR दर्ज किया गया है।