राजनीतिरायगढ़

रायगढ़ : रायगढ़ भाजपा की एंट्री से जिला अधिवक्ता संघ द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन में चढ़ा राजनीतिक-रंग..मंच से भाजपा नेता ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल सरकार पर कसा तंज..कहा कि काँग्रेस राज में आज हमारे कर्मचारी भाई मजबूर और प्रताड़ित हैं…

रायगढ़ – बीतें 11 फरवरी को तहसील कार्यालय मारपीट-कांड के बाद से ही जिला मुख्यालय रायगढ़ में इस घटना को लेकर दोनों पक्षों राजस्व अधिकारी-कर्मचारी वर्सेज़ जिला अधिवक्ता संघ के बीच गहमागहमी व संघर्ष की स्थिति देखी जा रही थी जहाँ जिला अधिवक्ता संघ द्वारा इस लड़ाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन में तब्दील करने की बातें भी लगातार कहीं जा रही थी जिसे कई अलग अलग सामाजिक संगठनों का समर्थन मिलने की जानकारी भी स्थानीय मीडिया के जरिये सुनने को मिल रही थी उसी भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए आंदोलन को कल रायगढ़ जिला भाजपा की ओर से भी अपना समर्थन देने की घोषणा की गई थी लेकिन आज इस आंदोलन में रायगढ़ भाजपा की एंट्री के बाद से ही इस आंदोलन में भी राजनीतिक-रंग चढ़ने की संभावना बलवती हो गयी हैं जिससे इस लड़ाई की पूरी दिशा व दशा बदलने की संभावना निर्मित हो गई हैं।

आज दोपहर जब प्रदेश भाजपा के कद्दावर युवा नेता ओपी चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल की अगुवाई में रायगढ़ भाजपा के 50 से अधिक युवा व महिला कार्यकर्ता जिला अधिवक्ता संघ द्वारा शुरू किए गए प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक आंदोलन को समर्थन देने पहुँचे तो मंच से प्रदेश भाजपा मंत्री ओपी चौधरी ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में प्रदेश की काँग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने बिना प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लिए ही उनकी सरकार पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि काँग्रेस राज में भ्रष्टाचार के कारण आज हमारे कर्मचारी साथी भी मजबूर व प्रताड़ित हैं और यही स्थिति वकील साथियों व कर्मचारियों के बीच टकराहट में बदल गयी हैं जिसके बाद अब प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई इस लड़ाई में राजनीतिक रंग चढ़ते नज़र आने लगा है। वैसे यहाँ ये बता देना भी जरूरी होगा कि वर्तमान में जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पांडेय हैं जो कि रायगढ़ काँग्रेस से जुड़े बड़े स्थानीय नेताओं व स्थानीय विधायक के करीबियों में शुमार किये जाते हैं और 11 फरवरी को तहसील कार्यालय रायगढ़ में घटित घटना के बाद से ही बतौर जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाण्डेय ही स्थानीय मीडिया को संघ की आगे की रणनीति व योजना की औपचारिक जानकारी उपलब्ध कराते नज़र आते रहें हैं।

बहरहाल…आज इस आंदोलन को जिस तरीके से रायगढ़ भाजपा ने अपना समर्थन देते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला है उसके बाद से शहर में इस बात की भी जनचर्चा जोरों पर है कि जिस आंदोलन को परोक्ष रूप से कांग्रेस के एक नेता द्वारा बतौर अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष की हैसियत से दिशा दिया जा रहा है आज उसी आंदोलन के मंच का भाजपा नेता ओपी चौधरी ने बड़ी ही चतुराई उपयोग करते हुए प्रदेश की काँग्रेस सरकार को ही इस भ्रष्टाचार व मौजूदा टकराहट के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!