प्रेस-विज्ञप्तिरायगढ़

सरिया के श्री जगन्नाथ मंदिर में 24 प्रहरी अखण्ड नामयज्ञ में पहुंचे पूर्व विधायक विजय अग्रवाल.. लोगों की सुख समृद्धि के लिए की पूजा अर्चना…

रायगढ़।  नगर पंचायत सरिया मेें स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित 24 प्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में रायगढ़ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए  आर्शीवाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि की कामना की।

श्री 24 प्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में कीर्तन मंडलीयों द्वारा 24 घण्टे लगातार (चैबीस प्रहरी) हरे रामा हरे कृष्णा करते हुये यज्ञ स्थल में फेरी लगाया गया। सरिया के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित  24 प्रहरी हरि नाम यज्ञ अखण्ड कीर्तन कार्यक्रम गुरूवार को शाम को दधिभजन, नगर भ्रमण के साथ सम्पन हुआ।
 
पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नामयज्ञ  एक बड़े धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव की तरह संपन्न किया जाता है, पूरा क्षेत्र हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे के अखंड मंत्रोच्चारण से गुंजायमान रहता है फलतः चारों ओर भक्तिमय वातावरण रहता, वहीं हर घर बहन बेटियों से मेहमानों से भरा रहता है। जिन बहन बेटियों की शादी दूसरे गांव में हो गई है, नाम यज्ञ के समय में सभी अपने मायके आती हैं अन्य रिश्तेदार भी मेहमान बनकर आते हैं। अतः यह एक बड़ा सामाजिक उत्सव भी बन जाता है।

कार्यक्रम के अंतिम दिन  भण्डारा का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये।
नाम यज्ञ कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ प्रमुख रूप से गोविन्द राम अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला कार्य समिती सदस्य, परदेशी प्रधान सरिया मंडल अध्यक्ष भाजपा, अरूण सर्राफ उपाध्यक्ष नगर पंचायत सरिया, जूगल किशोर अग्रवाल जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा, सुनील प्रधान पूर्व एल्डरमेन, रूप पटेल, त्रिलोक निषाद, प्रदीप पाडे़, रोहित प्रधान, देवार्चन पटेल पूर्व पार्षद, ऋषभ प्रधान, मोहित सतपथी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पूसौर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!