प्रेस-विज्ञप्तिरायगढ़

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने विकास पटेल

रत्तीदास महंत पूर्व अध्यक्ष का किया गया सम्मान

रायगढ़। होटल साईं श्रद्धा में आयोजित विशाल सभा में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला रायगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री रत्ती दास महंत सेवानृवित पश्चात सम्मान समारोह आयोजित किया गया एवं नये अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के रूप में श्री विकास पटेल उच्च वर्ग शिक्षक माध्यमिक शाला उर्दना को जिला अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया गया एवं हांथ खड़ा कर सहमति ली गई जिसमें सभी लोगों ने अपना समर्थन देकर प्रस्ताव पास किया गया आज के इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बनने पर श्री विकास पटेल ने अपना प्राथमिकी बताते हुए कर्मचारी भवन का जीर्णोद्धार हेतु विशेष प्रयास एवं सभी अलग-अलग कर्मचारी यूनियन को जोड़कर कर्मचारियों की समस्याओं का निदान हेतु विशेष प्रयास पहली प्राथमिकता होगी। सभी ने हर्ष व्याप्त करते हुए विकास पटेल जी को बधाई दी एवं श्री रत्ती दास महंत पूर्व जिला अध्यक्ष को उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सभी ने उनके दीर्घायु होने एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

खगेश्वर चौहान एवं तारा लाल चौहान को भी सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री देवेंद्र पटेल प्रांतीय संरक्षक, धर्मेंद्र बस प्रांतीय महामंत्री, पी आर कौशिक उप प्रांताध्यक्ष, शेखर पांडे जिला अध्यक्ष बिलासपुर, यशवंत पटेल जिला अध्यक्ष शक्ति, आर पी शर्मा प्रांत अध्यक्ष पेंशनर कल्याण संघ, अनीता नायक उपप्रांतध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, मनोज पांडे जिला संयोजक छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन, बिंदेश्वर रौतिया प्रांत अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, लक्ष्मी कांत पटेल प्रधान पाठक कल्याण संघ, विष्णु यादव उपप्रांताध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, राजकमल पटेल छ.ग.प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, शैलेश यादव जिला अध्यक्ष तृतीय वर्ग सारंगढ़, उपाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष संविदा कर्मचारी संघ , गोपाल नायक पेंशनर संघ,मेश्राम व टीकाराम पटेल,राजेश मेहरा, व अन्य पदाधिकारी गंण भुनेश्वर पटेल, घनश्याम पटेल राजेंद्र चौरसिया, सौरभ पटेल, खगेश्वर साहू, रविन्द्र पटेल,ईश्वर पटेल, सूरज प्रकाश, प्रभु दत्तपांणी, शालिकराम नायक, तेजकुमार पटेल, भूपेश पंडा,मीना यादव, बिजेंद्र चौहान, महेंद्र बंजारे, सुरेश राम जाटवर, निराकार चौहान, नरेश बेहरा, चंद्रजीत पटेल, प्रहलाद पटेल,पद्मलोचन पटेल, संतोष राठिया आदि कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!