दिनदहाड़े चाकू घोंपकर युवा व्यापारी की हत्या.. शहर में मचा हड़कंप.. अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस…

छग : सारंगढ़ में आज दोपहर श्रीराम जनरल स्टोर का संचालक अभिषेक केसरवानी की अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या की गई है। वारदात रानीसागर कोसाबारी के पास हुई। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। घटना के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी बाइक पर सवार था उसी वक्त अज्ञात आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। रक्तरंजित हालत में गंभीर रूप से घायल अभिषेक केशरवानी जमीन पर तड़प रहा था। हमलावरों ने वारदात को इतनी जल्दी अंजाम दिया कि पब्लिक जब तक कुछ पाती तब तक अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखलाते हुए घायल व्यापारी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया, जिससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक चाकू के गहरे वार की वजह अभिषेक के शरीर से खून काफी बह चुका था, जिंदगी के लिये लड़ाई लड़ते हुए अंततः अभिषेक की सांसों की लड़ियां बिखर गई। वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात तत्वों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्त में जल्द ही होगी।