ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय
MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट :6 लोगों की मौत..60 से ज्यादा घायल..सड़क किनारे पड़े दिख रहे शव

मध्यप्रदेश से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। छह लोगों की मौत हो गई। 60 से अधिक लोग घायल हैं। फैक्ट्री के आसपास सड़क पर कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला 60 अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं।





