धर्म व आध्यत्मप्रेस-विज्ञप्तिरायगढ़

आंचलिक विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ में पहुंचे भाजपा नेता विकास केडिया

रायगढ़। पुसौर ब्लॉक अंतर्गत टिनमिनी ग्राम स्थित अलेख महिमा आश्रम में चल रहे आंचलिक विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ महिमा बाल्यलीला के अंतिम दिवस भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया ने पहुँच कर यज्ञ में अपनी आहुति दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह आंचलिक विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ के आयोजन का बारहवाँ वर्ष है इस विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ के होने से पूरे अंचल में एक सकारात्मक और आध्यात्मिक उर्जा का संचार होता है साथ ही इतने सारे लोगों का एक साथ आना और विश्व शांति के लिए आह्वान करना एक बेहतर कल की नींव आज रखी जा रही है। यज्ञ एक श्रेष्ठतम कर्म है जो हमारे जीवन आधार निर्धारित करता है, यज्ञ से हम परमपिता परमेश्वर आराधना करते हैं। इस यज्ञ से हम विश्व शांति और वसुधैव कुटुंबकम की भावना सीखते हैं।

आगे उन्होंने परम पूज्य बीरेन्द्र बाबा जी ,परम पूज्य भगवान दास महाराज जी एवं अन्य उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया ।

इस दौरान शशिभूषण चौधन, अंकित मिश्रा, दुखनाशन गुप्ता, विकास गुप्ता, समिति के पदाधिकारी व सदस्य एवं पूरे अंचल से आये हजारों भक्तों की उपस्थिति रही।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!