ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़
बिलासपुर में एक साल से रहकर कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. मूलतः रायगढ़ की रहने वाली है युवती.. सिविल लाईन थाना क्षेत्र की घटना..

न्यायधानी बिलासपुर से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है जहां किराए के मकान में रह रही एक छात्रा ने अज्ञात कारण से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर का है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान देववती राठिया के रूप में हुई है। वह रायगढ़ के लैलूंगा की रहने वाली थी। छात्रा देववती राठिया बिलासपुर में 1 साल से किराए के मकान पर रह रही थी, वह कंप्यूटर में डिप्लोमा कोर्स कर रही थी। छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









